आईटीआई शाहपुर से 26 अभ्यर्थी स्वराज इंजन लिमिटेड मोहाली के लिए रवाना

6 मार्च: शाहपुर, 6 मार्च — औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर से स्वराज इंजन लिमिटेड, मोहाली में चयनित 26 अभ्यर्थियों का एक समूह शुक्रवार को रवाना किया गया।

संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर चैन सिंह राणा ने बताया कि 2 मार्च 2026 को स्वराज इंजन लिमिटेड की ओर से आईटीआई शाहपुर में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया गया था। इस कैंपस में फिटर, टर्नर, मशीनीस्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक और टूल एंड डाई मेकर सहित विभिन्न ट्रेड्स के 67 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 60 अभ्यर्थियों का चयन कंपनी में हुआ।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 16,000 रुपये मासिक सीटीसी वेतन दिया जाएगा।

आईटीआई प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरजीत राणा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों में से 26 का एक जत्था 7 मार्च को कंपनी के लिए रवाना किया गया है।

समूह अनुदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि कंपनी की ओर से कर्मचारियों को एक समय का भोजन, दो बार चाय व स्नैक्स, समर और विंटर ड्रेस, सेफ्टी शूज, दिवाली गिफ्ट, ईएसआई, पीएफ, बोनस तथा नाइट शिफ्ट में 35 रुपये का भत्ता भी दिया जाएगा।

कंपनी की एचआर कंचन ने जानकारी दी कि चयनित अभ्यर्थियों के वेतन में हर वर्ष 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इस दौरान संस्थान के अन्य अनुदेशक भी मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *