6 मार्च : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड ने नकल के 12 मामलों का पर्दाफाश किया है।
बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए शिक्षा बोर्ड की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उड़नदस्तों के साथ-साथ बोर्ड मुख्यालय से भी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पकड़े गए 12 मामलों में मंडी जिले से 9, कांगड़ा से 2 और किन्नौर से 1 परीक्षार्थी शामिल है। सभी मामलों में बोर्ड नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह के सत्र में 10वीं कक्षा की हिंदी और 12वीं कक्षा के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।