5 मार्च: शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता 2 मार्च से लापता है, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों की शिकायत पर निरमंड पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रियांशिका 2 मार्च को सुबह करीब 9 बजे यह कहकर घर से निकली थीं कि वह निरमंड अस्पताल जा रही हैं, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटीं।
परिजनों के मुताबिक कुछ लोगों ने उन्हें सुबह करीब 11:30 बजे निरमंड बस स्टैंड पर देखा था, जहां वह एक बस में सवार होती दिखाई दी थीं। आशंका जताई जा रही है कि वह यामा बस में बैठी थीं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों ने भी लोगों से महिला के बारे में कोई जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।