कुहना के खतरनाक मोड़ पर पलटा ट्रक, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा

5 मार्च: ऊना से ज्वालाजी की ओर जा रहा “लाहौरी जीरा” से लदा ट्रक पंचायत कुहना के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक स्टीयरिंग मोड़ा, जिससे ट्रक पलट गया।

हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही रक्कड़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार अनुजा शर्मा भी मौके पर पहुंचीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुहना का यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां चेतावनी बोर्ड और मजबूत बैरियर लगाने की मांग की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *