2 मार्च: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड साइंस रिसर्च में 2 मार्च को ‘रौनक मेला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के सभागार में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह सत्ती और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने हिमाचली छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।
कार्यक्रम में एबीवीपी उत्तर क्षेत्र के संगठन सचिव गौरव अत्री, संगठन मंत्री परविंदर नेगी और ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।