2 मार्च: हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत नए कार्ड बनाने और पुराने कार्ड के नवीनीकरण के लिए पोर्टल 31 मार्च तक खोल दिया है। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और लाभार्थियों को जून तक इंतजार करना पड़ेगा।
सरकार के नए शेड्यूल के अनुसार साल में केवल चार माह—मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर—में ही कार्ड बनाए या नवीनीकरण किए जा सकेंगे। आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक धर्मपाल राणा ने लाभार्थियों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
प्रदेश में 1 जनवरी 2019 से अब तक 13,70,910 हिमकेयर कार्ड जारी किए जा चुके हैं। कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों में सबसे अधिक कार्डधारक हैं।
लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि योजना का लाभ जारी रखने के लिए 31 मार्च से पहले नवीनीकरण अवश्य करवा लें।