2 मार्च: हरियाणा के पंचकूला स्थित अमरावती एन्क्लेव में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। एक महिला की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के आईजी विमल गुप्ता की पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता अनुपम धनवान के अनुसार 28 फरवरी की शाम उनके परिवार की गाड़ी को रोका गया और कहासुनी के बाद वाहन में तोड़फोड़ की गई। महिला ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान बच्चों के साथ भी बदसलूकी की गई।
पीड़िता का यह भी कहना है कि पूर्व में भी इस संबंध में शिकायत दी गई थी।
पिंजौर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।