2 मार्च: केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने चंबा जिला के तीसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि केंद्र सरकार पांगी क्षेत्र में सड़क नेटवर्क के विस्तार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाएगी।
उन्होंने कहा कि दुर्गम पहाड़ी इलाकों का विकास केवल कागजी योजनाओं से नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत को समझकर ही संभव है। बंद कमरों में बनाई गई योजनाएं पहाड़ों की वास्तविक चुनौतियों का समाधान नहीं कर सकतीं।
रिजिजू ने आईटीआई भवन और स्टेडियम का शिलान्यास करते हुए चंबा के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याएं—चाहे वह आधारभूत ढांचा, शिक्षा या स्वास्थ्य से जुड़ी हों—संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ हल की जानी चाहिए।
उन्होंने सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों के समग्र विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।