2 मार्च: उपमंडल बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित कुमार पुत्र संत राम और डेविड ठाकुर पुत्र धर्मपाल, दोनों निवासी मखनूमाजरा, के रूप में हुई है।
एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि चश्मदीद गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं, जिनमें साइबर, सीसीटीवी और एक्स-सैल टीम शामिल हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
हमले में घायल बलबीर चौधरी उर्फ बल्लू का पीजीआई चंडीगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसे लगी गोलियां निकाल दी गई हैं और उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।