अंदराणा में बंद मकान का ताला तोड़कर गहने चोरी

2 मार्च: पंचायत सकोह के अंदराणा गांव में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय सामने आई जब मकान मालकिन शकुंतला देवी, जो पिछले करीब एक माह से दिल्ली में अपनी बेटी के पास रह रही थीं, रविवार सुबह घर लौटीं।

उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर जांच करने पर कमरों के ट्रंक और अलमारियां खुली मिलीं तथा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी सोने की तीली, चांदी की चेन और कुछ नकदी गायब पाई गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आलमपुर पुलिस चौकी द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *