परवाणू में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 500 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ दो युवक दबोचे

आवाज़ ए हिमाचल

01 मार्च /औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना परवाणू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए टोल बैरियर पर नाकाबंदी कर चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों—यश कुमार (20 वर्ष) निवासी देयुंघाट, सपरून तथा सोनू कुमार (24 वर्ष) निवासी देहूं चौकी, कंडाघाट—के कब्जे से 500 नशीली टैबलेट (Tapentadol Hydrochloride Tablets) बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी उक्त दवाइयों से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस के अनुसार बरामद दवाइयाँ Drugs & Cosmetics Act के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं, जिसके चलते दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 18 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। बरामद खेप सहित आरोपियों को आगामी कार्रवाई हेतु ड्रग निरीक्षक के सुपुर्द कर दिया गया है, वहीं उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि नशीली दवाइयों की यह खेप कहां से लाई गई और किस नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई की जानी थी। पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *