कुल्लू में बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, दो युवकों की मौत; तीन घायल

1 मार्च: जिला कुल्लू के पतलीकुहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाणा के समीप शनिवार देर रात एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अविनाश (20) और सोनम कुमार (23), निवासी सोर गांव, तहसील बंजार के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वाहन से बाहर निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

प्रशासन ने पहाड़ी सड़कों पर सावधानीपूर्वक और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *