बद्दी के मखनुमाजरा में फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

1 मार्च: उपमंडल बद्दी के ग्राम पंचायत लेही के गांव मखनुमाजरा में शनिवार शाम फायरिंग की घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में स्थानीय युवक बलबीर चौधरी उर्फ बल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काले रंग की कार में सवार 4–5 युवक मौके पर पहुंचे और फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को तीन गोलियां लगीं, जिनमें एक गोली शरीर को छूकर निकल गई, जबकि अन्य गोलियां टांग और ऊपरी हिस्से में लगीं।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी बद्दी विनोद धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *