1 मार्च: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के ग्राम मानपुर देवड़ा में एक युवक द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय हेमराज ने शुक्रवार देर रात अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।
सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि युवक 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। हालत गंभीर होने के चलते उसे उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में मानसिक तनाव की बात सामने आई है, हालांकि घटना के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।