नाहन में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, मौसा गिरफ्तार

27 फरवरी: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा नाहन में अपने मौसा-मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता तथा POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और आवश्यक परामर्श की व्यवस्था की गई है।

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (SP) निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *