कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

27 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा भुंतर-गड़सा मार्ग पर चूटी बिहाल के समीप हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुंतर की ओर आ रही एक स्कूटी और सामने से आ रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चालक गगन जसवाल (निवासी भुंतर) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही बाइक चालक राहुल के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *