चंबा में ट्रक चालक की हत्या, पुरानी रंजिश का आरोप; तीन गिरफ्तार

21 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चमीणू क्षेत्र में एक ट्रक चालक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपना ट्रक खड़ा कर घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया।

परिजनों का आरोप है कि यह घटना सड़क निर्माण और सरकारी जमीन से जुड़े पुराने विवाद के चलते हुई। उनका कहना है कि मृतक ने प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर आरटीआई के माध्यम से जानकारी प्राप्त की थी, जिसके बाद उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं।

पुलिस अधीक्षक चंबा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *