कुल्लू में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

21 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला थाना कुल्लू में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, युवती की पहचान वर्ष 2014 में सोशल मीडिया के माध्यम से मनाली के जगतसुख निवासी एक युवक से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का वादा किया। आरोप है कि वर्ष 2020 में युवक ने संपर्क तोड़ दिया, लेकिन 2023 में दोबारा संपर्क कर विवाह का आश्वासन दिया।

पीड़िता का आरोप है कि जनवरी 2026 के दौरान मनाली के एक होटल में आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवक ने संपर्क बंद कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और तथ्यों की जांच की जा रही है।

महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *