राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्राओं ने जेआरएफ में दर्ज की उल्लेखनीय सफलता

17 फरवरी: राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के इतिहास क्लब द्वारा महाविद्यालय परिसर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें इतिहास विभाग की हाल ही में यूजीसी-नेट जेआरएफ उत्तीर्ण करने वाली पूर्व छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अदिति (पुत्री रविंदर कुमार) और अदिति (पुत्री संगत राम) को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए स्मृति-चिह्न और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। दोनों छात्राओं की सफलता को विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्राओं और उनके परिवारों के लिए, बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इतिहास विभाग की इन छात्राओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

कार्यक्रम में डॉ. विक्रम श्रीवत्स, डॉ. बलराज, डॉ. दीवान, इतिहास विभाग से प्रो. निशेष एवं प्रो. सोनिका सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने इसे छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।

सम्मानित छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और महाविद्यालय से मिले मार्गदर्शन को दिया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *