मंडी में पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप, महिला झुलसी; पति व सास गिरफ्तार

14 फरवरी: जिला मंडी के कोटली उपमंडल के सपलोह गांव में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। पुलिस ने मामले में पति और सास को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दिसंबर माह में महिला के सात वर्षीय बेटे के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिले शगुन के पैसों को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर घर में तनाव बना हुआ था। वीरवार को कथित तौर पर विवाद बढ़ने के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच भी झगड़ा हुआ।

आरोप है कि गुस्से में पति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने आग बुझाकर उसे पहले जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दामाद और उसकी मां पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है और मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *