नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: गर्भवती होने के बाद प्रसव में मृत शिशु, आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

13 फरवरी: चंबा जिले में नाबालिग लड़की के यौन शोषण और गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

कुछ समय बाद जब पीड़िता घर लौटी तो उसने पेट में दर्द की शिकायत की। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए, जहां चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। बाद में प्रसव के दौरान नाबालिग ने मृत शिशु को जन्म दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं सहित पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अन्य पहलुओं और साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *