कोटला कल्लर स्कूल में जूनियर रेड क्रॉस की एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली

12 फरवरी: राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर में जूनियर रेड क्रॉस क्लब के तहत एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

विद्यार्थियों ने अध्यापकों के मार्गदर्शन में गांव कोटला और चुनान में रैली निकालकर लोगों को नशा छोड़ने का संदेश दिया। छात्रों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया।

रैली के दौरान शिक्षक रविन्द्र कुमार, अंजना कुमारी, पूजा, अंजू कुमारी तथा सोहन लाल विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे और उनका उत्साहवर्धन किया।

रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने नशा निवारण और चिट्टा निषेध विषय पर आकर्षक एवं संदेशपूर्ण चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

विद्यालय की मुख्याध्यापिका अंजुला शर्मा ने कहा,

“नशा समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है। युवाओं को इससे दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। जूनियर रेड क्रॉस क्लब के माध्यम से बच्चों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी स्वयं जागरूक बनकर समाज को भी सही दिशा देंगे।”

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *