डॉ. धनीराम शांडिल 25 नवंबर को सोलन के बशील और ममलीग के दौरे पर

23 नवम्बर: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 25 नवंबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. शांडिल सुबह 11:30 बजे कण्डाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत बशील में प्राथमिक स्वास्थ्य भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह बशील गांव के संपर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य का लोकार्पण करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *