यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, 14 से 21 दिसंबर तक 87 विषयों की होगी परीक्षा

21 नवम्बर:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 87 विषयों की परीक्षाएं 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा के लिए 9.60 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। एनटीए परीक्षा से 21 दिन पहले एग्जाम सिटी की जानकारी जारी करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट⁠� पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, 14 दिसंबर को पहली शिफ्ट में इतिहास और लोक प्रशासन की परीक्षा होगी। 16 दिसंबर को पहली शिफ्ट में राजनीति विज्ञान और दूसरी शिफ्ट में कॉमर्स का पेपर आयोजित किया जाएगा। 17 दिसंबर को पहली शिफ्ट में अंग्रेजी और 18 दिसंबर को हिंदी की परीक्षा होगी। वहीं, 21 दिसंबर को पहली शिफ्ट में अर्थशास्त्र का पेपर लिया जाएगा।

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन देशभर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए किया जाता है। यह परीक्षा साल में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित होती है। इसमें दो पेपर होते हैं। पेपर-1 में सामान्य योग्यता और शिक्षण अभिरुचि से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि पेपर-2 अभ्यर्थियों के चयनित विषय पर आधारित होता है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *