शाहतलाई में बाबा बालक नाथ मंदिर से हैलीपैड तक सड़क 25 नवंबर तक बंद, वाहनों की आवाजाही पर रोक

21 नवम्बर: बिलासपुर। बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई से हैलीपैड ग्राउंड को जोड़ने वाली संपर्क सड़क 25 नवंबर तक यातायात के लिए बंद रहेगी। सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई के प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि मंदिर से हैलीपैड ग्राउंड तक जाने वाली संपर्क सड़क पर निर्माण कार्य जारी है। कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने और किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की आशंका से बचने के लिए मार्ग को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे 25 नवंबर तक इस सड़क से वाहनों की आवाजाही न करें और निर्माण कार्य में सहयोग दें। सड़क का कार्य पूरा होने के बाद इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *