20 नवम्बर: शाहपुर में सिविल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का 20 नवंबर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह से एक दिन पहले उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ अस्पताल भवन का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान विधायक ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, भवन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और मरीजों को मिलने वाली आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से समारोह से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और सभी आवश्यक कार्य समय रहते पूरे करने के निर्देश दिए।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। सिविल अस्पताल का नवनिर्मित भवन क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।