20 नवम्बर: सोलन। शहर के अस्पताल रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गए। हादसे की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। टक्कर के बाद बुजुर्ग सड़क पर कई फीट तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद वाहन चालक ने मानवीयता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, सोलन के अस्पताल रोड पर एक बुजुर्ग सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग कई फीट तक सड़क पर घिसटते चले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसे में बुजुर्ग को चोटें आई हैं, हालांकि गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, सोलन शहर में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से शहर की सड़कों पर गति नियंत्रित रखने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।