हमीरपुर में छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी, स्कूलों को सख्त निर्देश

17 नवम्बर: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 30 नवंबर कर दी गई है। सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने जिला हमीरपुर के सभी सरकारी और गैर सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक तथा उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्याध्यापकों को सभी पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर पर प्राप्त आवेदनों की वेरिफिकेशन और त्रुटिपूर्ण आवेदनों की दोबारा ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 8 दिसंबर तक पूरी करनी होगी। उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्धारित समय सीमा के भीतर यह कार्य पूरा करने को कहा है।

उपनिदेशक ने स्पष्ट किया कि यदि स्कूल स्तर पर छात्रवृत्ति का कोई मामला लंबित रहता है, सत्यापित या पुनः सत्यापित नहीं होता है अथवा आवेदन में कोई त्रुटि पाई जाती है तो संबंधित स्कूल प्रमुख और छात्रवृत्ति प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *