हिमाचल के विशेष बच्चों ने पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जीते कई पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

17 नवम्बर: 10वीं राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 के तहत हमीरपुर में आयोजित ट्रायल में Pehchan Special School के विशेष बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चयनित होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

T37 कैटेगरी की 400 मीटर दौड़ में आदित्य शर्मा ने स्वर्ण और हर्ष ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, T20 जूनियर कैटेगरी में रोनित ने स्वर्ण, सनथ ने रजत और अक्षय ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा T20 कैटेगरी में सुपर्व ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह सफलता गर्व का विषय है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *