मुख्यमंत्री सुक्खू 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा वॉकथॉन का करेंगे नेतृत्व, जिला पुस्तकालय का भी करेंगे शिलान्यास

10 नवम्बर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 13 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व करेंगे। पड्डल मैदान से सुबह 11 बजे इस वॉकथॉन का शुभारंभ होगा। इसका उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री मंडी में जिला पुस्तकालय का शिलान्यास भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे पड्डल मैदान से कांगणीधार हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से वॉकथॉन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *