सोलन के रबौण में डिवाइडर से टकराया प्लास्टिक कबाड़ से लदा ट्रक, तीन कारें क्षतिग्रस्त

10 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के रबौण में मंगलवार तड़के नेशनल हाईवे-5 पर एक सड़क हादसा हो गया। नारकंडा से कालका की ओर जा रहा प्लास्टिक कबाड़ से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसा सुबह करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच हुआ।

ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क किनारे खड़ी तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा ट्रक की चपेट में आने से बिजली का खंभा, केबल की तारें और राधा स्वामी सत्संग का बोर्ड भी टूट गया। हादसे में एक कुत्ते की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *