हमीरपुर में मैकेनाइज्ड इनफेंट्री रेजिमेंट ने लगाया पेंशन समस्या निवारण शिविर, पूर्व सैनिकों को दी सुविधाओं की जानकारी

30 अक्तूबर:भारतीय थल सेना की मैकेनाइज्ड इनफेंट्री रेजिमेंट की ओर से ‘मिशन निरंतर मिलाप 1.0’ अभियान के तहत शुक्रवार को हमीरपुर स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक परिसर में पेंशन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) चंद्रशेखर ने किया।

इस दौरान उन्होंने मैकेनाइज्ड इनफेंट्री रेजिमेंट के अहमदनगर (महाराष्ट्र) सेंटर से पहुंचे अधिकारियों और सैनिकों का स्वागत किया। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए शिविर आयोजित करने की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है, जिससे पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुविधा मिल रही है।

शिविर के दौरान मैकेनाइज्ड इनफेंट्री रेजिमेंट के अधिकारियों ने हमीरपुर जिले के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को पेंशन से संबंधित विभिन्न मामलों में मार्गदर्शन दिया। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया गया। इसके अलावा शिविर में पहुंचे पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को विभाग की ओर से उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। उन्हें इन सुविधाओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और पंफलेट भी वितरित किए गए।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *