30 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल धनेटा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते 31 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मालग, पनसाई, मांजरा, बखरूं, अटयालू, खतरोड़, रजोल सहित क्षेत्र के कई अन्य गांवों में बिजली बंद रहेगी।
सहायक अधिशाषी अभियंता किशोरी लाल ने संबंधित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि यदि 31 अक्तूबर को मौसम खराब रहता है तो मरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा।