10 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल साईंगलू के अंतर्गत 33/22 केवी सब-स्टेशन साईंगलू में विद्युत क्षमता बढ़ाने और नए स्विच लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 11 अक्टूबर, 2026 को क्षेत्र के कई गांवों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल साईंगलू विनीत कुमार ने बताया कि सब-स्टेशन में 22 केवी कोटला फीडर की विद्युत क्षमता बढ़ाने और नए स्विच स्थापित करने के कार्य के चलते बिजली बंद रखी जाएगी।
इस दौरान कोट, डवाहन, तरयासल, माहन, कून, कडकोह, लागधार, सताहन, खलाणू, बरनोट कोटली, सुराड़ी, सैण, सेतलर, हार्ट, साईंगलू तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के सभी बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।