10 अक्तूबर, कविता शान्ति गौतम : पी 3 वाई परमजी पप्र परम योग का शिविर शनिवार को महाजन भवन, सेक्टर-37सी, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इसके बाद रविवार, 11 अक्टूबर को श्री विश्वकर्मा भवन, सनातन धर्म मंदिर के निकट, सिग्मा सिटी चौक, लोहगढ़, जीरकपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी पी 3 वाई की प्रवक्ता पुष्पिंदरा महाजन ने दी। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का आयोजन सुमन महाजन के सौजन्य से किया जा रहा है।
पुष्पिंदरा महाजन ने कहा कि प्राचीन सनातन परंपरा के अनुसार मानव कल्याण के लिए परमजी द्वारा दी गई इस विद्या को सीखकर अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने लोगों को ‘चरणम शरणम गच्छामि’ का मंत्र अपने जीवन में अंगीकार करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि 10 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, गुरु परंपरा या इष्ट को मानता हो, पी 3 वाई से जुड़ सकता है।
उन्होंने दावा किया कि पी 3 वाई के अभ्यास से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त करने में मदद मिलती है। साथ ही मानसिक तनाव कम करने, आध्यात्मिक उन्नति और नशे से मुक्ति की दिशा में भी इसे उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से व्यापार और पारिवारिक समस्याओं से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने का दावा किया जाता है।
उन्होंने बताया कि पी 3 वाई से संबंधित साहित्य, परमजी का चित्र, स्टिकर, परम प्रतीक और गर्दन दर्द के लिए उपयोग में लाए जाने वाले पप्र तेल की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाती है। इच्छुक लोग प्रतिदिन रात 9 बजे और रविवार शाम 6 बजे गूगल मीट के माध्यम से आयोजित ऑनलाइन पी 3 वाई कक्षा में भी शामिल हो सकते हैं।
पुष्पिंदरा महाजन ने लोगों से रविवार को आयोजित होने वाले शिविर में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रवेश निःशुल्क है और इसके लिए पंजीकरण भी निःशुल्क रखा गया है। शिविर में सुमन, माला कौशल, कविता शर्मा शालू, स्वस्तिक, प्रेम लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।