ऊना के पीरनिगाह में श्रद्धालुओं की बाइक-रेहड़ी पलटी, बुजुर्ग महिला और 3 वर्षीय बच्चे की मौत, पांच घायल

10 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी तीन पहिया मॉडिफाइड बाइक-रेहड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला और तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के कपूरथला से करीब आठ श्रद्धालु मॉडिफाइड बाइक-रेहड़ी में सवार होकर पीरनिगाह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने आए थे। दर्शन करने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तो रास्ते में एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बाइक-रेहड़ी पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि एक बुजुर्ग महिला और तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *