मेडिकल सोशल वर्कर के 2 पदों का परिणाम घोषित, 15 अक्टूबर को 9 अभ्यर्थियों का होगा दस्तावेज सत्यापन

9 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में मेडिकल सोशल वर्कर के दो पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड-26006 के तहत आयोजित इस परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 162 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 98 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में उत्तीर्ण 9 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया 15 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के संबंध में उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचना भेजी जाएगी। इसके लिए अलग से बुलावा पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

सचिव ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवारों को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *