एचपीआरसीए की तीन शिक्षक भर्ती परीक्षाएं 27 अक्तूबर को, एडमिट कार्ड एक सप्ताह पहले होंगे जारी

9 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर ने शारीरिक शिक्षा अध्यापक और संस्कृत शिक्षक भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि शारीरिक शिक्षा अध्यापक (प्रारंभिक) पोस्ट कोड-26024, संस्कृत शिक्षक पोस्ट कोड-26023 और शिक्षक (शारीरिक शिक्षा) पोस्ट कोड-26035 की भर्ती परीक्षाएं 27 अक्तूबर को आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

डॉ. महाजन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट के साथ-साथ अपने मोबाइल पर आने वाले एसएमएस और ईमेल नियमित रूप से चेक करते रहें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के कार्यालय या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर संपर्क कर सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *