उखली के जलोड़ गांव में लिंक रोड के लिए बजट का प्रावधान करेंगे: सुनील शर्मा बिट्टू

8 अक्तूबर: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत उखली के जलोड़ गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और साढ़े तीन वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी भी दी।

जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि जलोड़ गांव के लिंक रोड की समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने पेयजल और बिजली की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इससे पहले पंचायत प्रधान सुमन कुमारी, उपप्रधान दौलत राम तथा ग्रामीणों रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, बालकृष्ण, मौजी राम और बॉबी सहित अन्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया और उनके समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं। ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को त्वरित निर्देश देने पर उनका आभार व्यक्त किया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *