हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह देश के टॉप-25 पुलिस सुपरिटेंडेंट में शामिल

25 सितंबर: जिला हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलवीर सिंह को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट मैगजीन के सर्वेक्षण में ‘टॉप-25 पुलिस सुपरिटेंडेंट ऑफ इंडिया-2026’ में शामिल किया गया है।

सशक्त एवं प्रेरणादायक नेतृत्व, कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और सामुदायिक भागीदारी के प्रभावी समावेश के लिए बलवीर सिंह को देश के टॉप-25 एसपी में चुना गया है।

हमीरपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को जन-केंद्रित बनाने, जवाबदेही सुनिश्चित करने और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के माध्यम से कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए बलवीर सिंह द्वारा किए गए प्रयासों को सराहा गया है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सेवाओं के लिए प्रेरित करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एसपी बलवीर सिंह ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट मैगजीन की एक प्रति भी भेंट की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *