22 सितंबर: उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत मैड़-भगेटू सड़क के कुछ हिस्सों में नालियों के निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही अब 25 सितंबर तक बंद रहेगी।
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि पहले इस सड़क को 15 सितंबर तक बंद किया गया था, लेकिन नालियों का कुछ कार्य शेष रहने के कारण अब यातायात बंद रखने की अवधि 25 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक ट्याले दा घट-झिनकरी-लोअर मैड़ सड़क अथवा मैड़-पांडवीं-टाउन भराड़ी सड़क के माध्यम से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।