मंडी शहर के इन क्षेत्रों में 15 सितंबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद

14 सितंबर:विद्युत उप-मंडल-1 मंडी के सहायक अधिशासी अभियंता नरेश ठाकुर ने बताया कि 11 केवी जेल रोड फीडर और 11 केवी मंगवाई फीडर के आवश्यक रखरखाव एवं अनुरक्षण का कार्य 15 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान अप्पर व लोअर सन्यारड़, थनेहड़ा मोहल्ला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, टारना हिल के कुछ क्षेत्र, टारना रोड, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), सुहड़ा मोहल्ला, रवि नगर, नर्सिंग हॉस्टल, एसवीएम स्कूल, हॉस्पिटल रोड, पैलेस कॉलोनी के पुराने आर्मी कैंटीन के समीप के कुछ क्षेत्र, नगर निगम कार्यालय, महाजन बाजार और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि 15 सितंबर को मौसम खराब रहा, जैसे बारिश हुई, तो रखरखाव का कार्य अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से बिजली आपूर्ति बाधित रहने की अवधि में सहयोग करने की अपील की है। कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *