छातर गांव से लापता व्यक्ति का शव सुकेती खड्ड से बरामद

2 फरवरी: थाना सुंदरनगर के अंतर्गत छातर गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए व्यक्ति का शव कंडयाह के समीप सुकेती खड्ड से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान केशव राम पुत्र स्वर्गीय कोलू राम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केशव राम पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और एक-दो दिन पूर्व बिना बताए घर से चला गया था। शनिवार देर शाम ग्रामीणों ने सुकेती खड्ड में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा, जिसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रधान को दी गई।

मौके पर पहुंचे पंचायत प्रधान व ग्रामीणों ने व्यक्ति को मृत पाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि प्रारंभिक जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर मृत्यु को लेकर किसी प्रकार का संदेह नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *