रामपुर में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; तीन लोगों की मौत, दो घायल

16 नवम्बर: शिमला जिले के रामपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। रामपुर-गौरा सड़क पर बारसान मोड़ के समीप एक छोटा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के कुछ हिस्से टूटकर अलग-अलग जगहों पर जा गिरे।

फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान सामने नहीं आई है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। रामपुर थाना प्रभारी रमेश नेगी ने दुर्घटना की सूचना मिलने की पुष्टि की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *