सत्य पाल जैन ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट

बीबीएन, चंडीगढ़, 01 फरवरी : 

चंडीगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद एवं भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन ने भारत के माननीय उपराष्ट्रपति एवं पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के कुलाधिपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से नई दिल्ली में मुलाकात की।

यह मुलाकात शुक्रवार सायं उपराष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में हुई। सत्य पाल जैन ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, हालांकि इस दौरान उन्होंने माननीय उपराष्ट्रपति को कई महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की जानकारी भी दी। इन विषयों में पंजाब विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न कानूनी एवं प्रशासनिक मुद्दे भी शामिल थे।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *