8 सितंबर, कविता शान्ति गौतम: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता 9 सितंबर को सोलन जिला के बद्दी उपमंडल के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह कलुझिंडा स्थित निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता बुधवार को प्रातः 11:30 बजे कलुझिंडा पहुंचेंगे और विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।