मंडी में नशे के खिलाफ अभियान तेज, युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर

8 सितम्बर: उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन मंडी के कामाक्षा हॉल में जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (एनकॉर्ड) की बैठक हुई। बैठक में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान, एनडीपीएस मामलों में कार्रवाई, अवैध भांग-अफीम की खेती पर रोक और वित्तीय जांच की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से अभियान को जन आंदोलन बनाने के निर्देश दिए। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षा, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने ‘अपना विद्यालय’ योजना के तहत गोद लिए स्कूलों में नियमित नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और हर माह की गतिविधियों की रिपोर्ट एनकॉर्ड बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान एंटी चिट्टा शपथ और जागरूकता व्याख्यान करवाने को भी कहा।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जनवरी से अगस्त 2026 तक जिले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 230 मामले दर्ज कर 368 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अवैध भांग की खेती के 5,11,160 पौधे नष्ट किए गए।

बैठक में जिले की 24 संवेदनशील पंचायतों में नशा निवारण समितियों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अवैध भांग-अफीम की खेती की पहचान कर उसे नष्ट करने, नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और ड्रग्स फ्री हिमाचल ऐप के प्रचार के निर्देश दिए। 15 सितंबर से आईटीबीपी के सहयोग से प्रस्तावित भांग उन्मूलन अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *