राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में दोहा वाचन व नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित

7 सितंबर , तरसेम जरयाल : राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दोहा वाचन एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दोहा वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कबीर, रहीम सहित अन्य संत कवियों के दोहों का प्रभावशाली वाचन किया और उनके भाव एवं संदेश को प्रस्तुत किया। वहीं, नारा लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं समसामयिक विषयों पर रचनात्मक और प्रभावशाली नारों की रचना की।

इस अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अंजलि शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं सम्मान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें हिंदी भाषा एवं साहित्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता के संचालन एवं मूल्यांकन में प्रोफेसर अंजलि शर्मा, डॉ. अनीश धीमान और प्रोफेसर ऋषभ जरयाल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन, प्रस्तुति, विषय-वस्तु, रचनात्मकता एवं भाषा-शैली के आधार पर मूल्यांकन किया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *