7 सितंबर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए 8.03 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सीआईए कांगड़ा की टीम ने घाट स्थित हनुमान मंदिर बाईपास के पास एक कार (HP39D-6429) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 8.03 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
पुलिस ने मामले में 32 वर्षीय शौर्य पठानिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कांगड़ा पुलिस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।