4 सितम्बर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने GSLV-F17/EOS-05 मिशन की उपलब्धि पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सभी वैज्ञानिकों और पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को निरंतर आगे बढ़ाने वाली यह उपलब्धि गौरव का विषय है। उन्होंने मिशन की सफलता के लिए ISRO के वैज्ञानिकों और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।